फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से पूर्व सांसद के पुत्र की मौत

Sat, 05 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मोहित द्विवेदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंदाकिनी में स्नान कर रहे भाजपा के पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी के बेटे मोहित द्विवेदी की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात हुए हादसे की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। रात में ही घटनास्थल और अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद के जार्जटाउन निवासी पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी के पुत्र मोहित द्विवेदी (22) शुक्रवार की रात दो रिश्तेदारों के साथ चित्रकूट दर्शन करने आए थे। कामद्गिरी की परिक्रमा के बाद आरोग्यधाम जानकीकुंड पहुंचे और मंदाकिनी नदी में स्नान करने लगे। बताया जाता है कि नहाते समय मोहित का पैर छोटे चेकडैम के पत्थर में फंस गया। इस कारण बाहर नहीं निकल पाया। अंधेरा होने से साथ नहा रहे लोग कुछ देर तक समझ नहीं पाए। दस मिनट तक पता नहीं चला तो ढूंढने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहां मौजूद लोगाें ने पानी में कूदकर तलाश की। बीस मिनट बाद बाहर निकालकर जानकीकुंड चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूर्व सांसद के पुत्र की मौत की खबर मिलते ही रात में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, आनंद सिंह पटेल, अजीत सिंह, पंकज अग्रवाल जानकीकुंड पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें डूबने से मौत होना बताया गया है। पैर में भी कुछ चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद शव इलाहाबाद ले जाया गया। विधायक आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रंजना उपाध्याय, जय प्रकाश पांडेय, सुशील द्विवेदी, राजभूषण द्विवेदी, चंद्रप्रकाश खरे, मुन्ना करवरिया, अविनाश चंद्र द्विवेदी, विकास चंद्र द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, विवेक मिश्रा और संजीव मिश्रा भी अंतिम संस्कार में इलाहाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


लॉ का अंतिम वर्ष का था छात्र
मोहित द्विवेदी पूर्व सांसद का दूसरे नंबर का पुत्र था। बड़ा भाई रोहित द्विवेदी भी शुक्रवार को अतर्रा से भरतकूप आया था। बहन इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही है। मोहित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी (फाइनल) का छात्र था। पूर्व सांसद मूलरूप से कौशांबी जिले के निवासी हैं, लेकिन वे जार्जटाउन में घर बनवाकर रहते हैं।

पहले दस मिनट कोई नहीं पानी में उतरा
बताया जाता है कि मोहित कुछ हद तक तैरना जानता था, लेकिन चेकडैम के छेद में पैर फंसने से वह बाहर नहीं निकल पाया। यह भी बताया जाता है कि दस मिनट तक तो कोई भी पानी में उसे ढूंढने नहीं उतरा। आसपास मौजूद कुछ अन्य लोगों ने प्रयास कर किसी तरह मोहित को निकाला। इसके बाद लगभग सवा किमी दूर जानकीकुंड अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने यही कहा कि लाने में देरी हो गई सॉरी नो मोर...। यदि समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें