फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एमपी के सीएम करेंगे खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। छठवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक खजुराहो में किया जाएगा। जेम्स बांड की भूमिका निभाने वाले जॉन कैमरी समेत देश के दिवंगत फिल्म अभिनेताओं को कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी जाएगी। पुस्तकों का विमोचन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के यूपी बुंदेलखंड संयोजक व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि यह आयोजन कोविड के कारण मुख्य मंच व टपरा टॉकीज के अलावा वर्चुअल प्लेटफार्म पर भी आयोजित किया जाएगा। मास्क के बिना किसी को आयोजन में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। मास्क का वितरण होगा और कोविड नियमों का बखूबी पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिल्म महोत्सव में वेनुजुएला, मोरक्को, ईरान व अर्जेंटीना समेत 6 देशों के राजदूत मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जावेद जाफरी, पंकज धीर, नितिन भारद्वाज, अनीता राज, पूनम ढिल्लो, भाग्यश्री, मनीषा कोइराला और सनी देओल समेत दर्जनों फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के परिकल्पक संयोजक और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने युद्धस्तर पर आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं । 10 दिसम्बर तक फिल्मों का संग्रह किया जाएगा। बाद में बुंदेलखंडी कलाकारों द्वारा निर्मित यह फिल्में टपरा टाकीज और वर्चुअल प्लेटफार्म में प्रसारित की जायेंगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय फिल्मों को पुरष्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें