फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पति ने अवैध संबंधों के शक पर की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया/रामनगर(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में चार दिन पूर्व हुई गर्भवती महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले दिन से ही शक के घेरे में रहा पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ राजापुर रामप्रकाश ने बुधवार को बताया कि 28-29 नवंबर की रात को रैपुरा थाना क्षेत्र के खुजरिहा कला गांव में गर्भवती संगीता देवी की हत्या हुई थी। इस मामले में पति रामराज कुशवाहा ने तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचक प्रभारी निरीक्षक सुशीलचंद्र शर्मा को जांच में व बयानों के आधार पर पति पर शंका हुई। जांच के बाद पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस की कई चरण की पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि ुसे काफी दिनों से शक था कि पत्नी संगीता चरित्रहीन है। उसके साढ़ू का लड़का अक्सर घर आता था। गांव के ही एक लड़के के साथ पत्नी के संबंधों को लेकर उसे हमेशा शंका बनी रहती थी।
इसी को लेकर उसने पत्नी से पूछताछ करते हुए उसको मारा-पीटा करता था। उसके न बताने पर आरोपी ने सोते समय हंसिया से वार कर पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए दूसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें