फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामोदय और पतंजलि विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

विज्ञापन
साइन किया एमओयू दिखाते आचार्य बालकृष्ण व अन्य। - फोटो : स्रोत : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और पतंजलि विश्वविद्यालय के बीच बुधवार को एमओयू हो गया। इससे अब दोनों विश्वविद्यालय मिलकर नवाचार कर सकेंगे।
विज्ञापन

उच्च और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से अकादमिक एमओयू में हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय का नाम ग्रामोदय से जुड़ गया। आचार्य बाल कृष्ण ने ग्रामोदय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा को अंगवस्त्र, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि इस अकादमिक एमओयू के माध्यम से संचालित गतिविधियां सर्वांगीण ग्राम विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा, आयुर्वेद एवं योग आधारित उच्च शिक्षा को नई दिशा देगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग और आयुर्वेद के विद्वान स्वामी रामदेव जी महाराज पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संस्थापक हैं। दोनों विश्वविद्यालय परंपरागत विश्वविद्यालयों से भिन्न युगानुकुल विशेष शिक्षा और सर्वांगीण विकास की दृष्टि से स्थापित हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें