फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो के फटा टायर, टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुरका के पास रविवार शाम को झांसी मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बोलेरो का अगला टायर फटने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन




मृतक की पहचान मऊ थाना क्षेत्र के बोझ गांव निवासी बुद्धसेन (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुद्धसेन ने हेल्मेट नहीं पहना था। वह शाम को शंकरगढ़ की ओर जा रहा था जब प्रयागराज की ओर से आ रही बोलेरो का टायर फट गया। अनियंत्रित बोलेरो बाइक से टकरा गई, जिससे बुद्धसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुद्धसेन के परिवार में पत्नी रन्नू देवी और दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक घटना के बाद भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें