फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिवरामपुर के कटहेलन पुरवा के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बांदा जिले के मसूरी खिरवा निवासी चंद्रपाल साहू (23) और मुन्नीलाल यादव (24) चित्रकूट घूमने आए थे। दोपहर करीब एक बजे वे बाइक से बांदा लौट रहे थे। कटहेलनपुरवा के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने मुन्नीलाल यादव को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें