बांदा। शहर की एक अनुसूचित जाति की महिला ने जीआरपी महोबा में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायती पत्र में कहा कि दरोगा ने उसके साथ अश्लील हरकत की। साथ ही 10 हजार रुपये महीना देने की बात कही।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दो अगस्त को अशोक लाट के पास अपना चाट का ढेला लगाए थी। तभी रात करीब साढ़े आठ बजे नशे में जीआरपी दरोगा आया और पानी पूरी खिलाने की बात कही। भीड़ अधिक होने के कारण दरोगा आपे से बाहर होकर उसकी ठेलिया का सामान फेकने लगा। गालियां दीं। उसने मना किया तो उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि दरोगा रेलवे कालोनी में रहता है, वर्तमान में महोबा जीआरपी में तैनात है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद