चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो की मौत हो गई। हादसे में अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घुरेटनपुर निवासी कमलेश पटेल (55) शनिवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। बरौंधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश दस फीट दूर जा गिरे।
बाइक सवार अखिलेश वर्मा (25) और राजा भइया (37) सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अखिलेश वर्मा और राजा भइया को प्रयागराज रेफर किया।