फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घरेलू विवाद में मां ने बेटे संग खुद को लगाई आग, मासूम की मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को गोद में लेकर तारपीन का तेल डालकर आग लगा ली। इस घटना में मासूम बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मां और बचाने आया पिता गंभीर रूप से झुलस गए। नाजुक हालत देख झुलसे दंपती को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया है, वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार निवासी लेखराज सिंधी का पत्नी विमला देवी उर्फ कोमल से अक्सर विवाद होता था। इस विवाद से परेशान लेखराज पत्नी के साथ शहर के मिशन सड़क में किराए के कमरे में रहने लगा। इसके बावजूद दोनों में लड़ाई-झगड़ा जारी रहा। परिजनों ने कई बार उन्हें समझाया भी था। सोमवार रात को विमला ने कमरे के अंदर मासूम बेटे गर्व को गोद में लिया। उसने तारपीन का तेल डाला और खुद को आग लगा ली।
पत्नी व बेटे को जलता देख लेखराज ने बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके दोनों हाथ भी झुलस गए। परिजनों की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में करीब आधा घंटे बाद मासूम गर्व की मौत हो गई।
विज्ञापन

दंपती की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सूचना पर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।
इसी घरेलू कलह के कारण महिला ने बेटे को गोद में लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया। पति भी बचाने के प्रयास में झुलस गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें