सर्वोदय सेवा आश्रम के सुरक्षित मातृत्व बाल जीवंतता अभियान के तहत गुरुवार
को मऊ की ग्राम पंचायत गोइया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी
केंद्र में हुए कार्यक्रम में नेवादा गांव के जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य
परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ मुजाहिदुल अहसन ने लोगों से कहा कि
हैंडपंप के आसपास सफाई रखनी चाहिए, जिससे संक्रामक बीमारियां न फैलें।
संस्था
कार्यकर्ता रेनू ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखरेख के
लिए बाल रक्षा समिति का गठन किया गया है। यह समिति हर गांव में जच्चा -
बच्चा के संपर्क में रहती है।
बताया कि बीएचएनडी में सुधार की जरूरत है,
तीन से पांच साल के बच्चों के लिए सत्र चलाए जाने चाहिए और पाठ्यक्रम के
अनुसार पढ़ाई कराई जानी चाहिए। खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार शुक्ल ने
संस्थान के कामों की सराहना की। सीडीओ ने आंगनबाड़ी भवन में मरम्मत, सफाई
के निर्देश दिए।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को टीएलएम (पहाड़ा,
गिनती सिखाने का खिलौना) सौंपा। इस मौके पर रेनड्राप परियोजना के तहत
नितिन, रमेश और रामानंद ने 12 तालाबों की खुदाई की जानकारी दी। कार्यक्रम
में महिला बाल विकास अधिकारी हरीश कुमार, गोइया प्रधान हरीलाल पाल और
संचालक महेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।