फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो लाख से अधिक ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। भीषण ठंड के बाद भी पौष माह सोमवती अमावस्या पर आस्थवान नहीं डिगे। मंदाकिनी में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूपी सहित एमपी के अधिकारी व पुलिस के जवान मेला स्थल पर तैनात रहे।
विज्ञापन

पौष माह सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। भीषण ठंड व कोहरा के बीच श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। शुभ मुहुर्त में मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पंडितों को रामघाट में दान दिया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सतीअनुसुइया, भरतकूप आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। महोबा के लखन राजपूत, हमीरपुर के श्रवण दीक्षित ने बताया कि हर साल पौष माह की अमावस्या में स्नान करने के लिए आते है। इससे उनके परिवार का कल्याण होता है।
महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा की
सोमवती अमावस्या में महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए पीपल के वृक्ष की 108 परिक्रमा लगाया। पूजा पाठ कर प्रसाद का वितरण किया।
दिन में नहीं जले अलाव, श्रद्धालु रहे परेशान
ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने अमावस्या मेला में अलाव जलाने की व्यवस्था की, लेकिन अलाव रात के समय ही जलते देखे गए। दिन में अलाव नहीं जले। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन परिसर में भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे श्रद्धालु परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें