फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
वसंत पंचमी पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए रामघाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। वसंत पंचमी पर सोमवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। मत्यगजेंद्रनाथ स्वामी मंदिर में जलाभिषेक के बाद कामदनाथ के दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच व वनवे मार्ग होने पर लगभग छह से सात किमी पैदल चलने के बाद मनौती पूर्ण करने के लिए कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। देर शाम को प्रयागराज की ओर से श्रद्धालुओं के वाहनों के आने के कारण जिले की सीमा बरगढ़ व राजापुर में एक एक घंटे वाहनों को रोककर चित्रकूट की ओर भेजा गया।
विज्ञापन




सोमवार को तड़के से ही हर-हर महादेव जय मंदाकिनी मैया के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी मेेंं स्नान किया। स्नान करने के बाद पीला वस्त्र धारण किया। सुबह से ही रामघाट को जाने वाले रास्ते पर बेड़ी पुलिया पर बैरियर लगाकर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया है। इससे श्रद्धालु पैदल ही रामघाट और भगवान कामतानाथ के दर्शन को पहुंचे। मंदाकिनी नदी के रामघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में रही लेकिन पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ न इकट्ठा हो, इसलिए सीतापुर चौराहा से टुकड़ियों में भेजा जा रहा है।

इसी तरह शिवरामपुर तिराहा से भी श्रद्धालुओं को रोक.रोक कर भेजा जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ एकत्रित नहीं हो पा रही है। पीली कोठी के पास भी श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। कुछ कुछ देर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। भगवान कामतानाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ का दबाव नहीं हो पाया।
विज्ञापन




फोर्स के साथ अफसरों ने रखी नजर



चित्रकूट/बरगढ़/राजापुर/खोही। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरुण कुमार सिंह, सतना डीएम सतीश कुमार व एसपी आशुतोष गुप्ता ने रामघाट से लेकर सभी तीर्थस्थलों के प्रवेश द्वार पर नियमित समय में निरीक्षण करते रहे। सुबह अधिकारियों की टीम रामघाट व कामदनाथ मंदिर के आसपास मौजूद रही। सुरक्षा की निगरानी ड्रेान कैमरे से भी की गई। शाम 5 बजे- डीएम व एसपी बरगढ़ पहुंचे- प्रयागराज आने जाने वाहनों एक एक घंटे के लिये रोककर रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के खाने व पानी का इंतजाम कियागया। शाम 6 बजे- डीएम व एसपी राजापुर बार्डर पहुंचे वहां भी होल्डिंग एरिया में वाहनों को कुछ देर रोककर फिर आगे रवाना किया गया।

बिहार के बक्सर से आईं संगीता सिंह ने बताया कि इंतजाम बेहतर हैं। श्रद्धालुओं को समय से जानकारी मिली। गुजरात के बलसाड से आये रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बस दस किमी पहले रोक दी। 50 यात्रियों को लगभग दस किमी पैदल चलकर रामघाट व कामदनाथ मंदिर तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें