फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक रुलाएगी बिजली, जलापूर्ति भी रहेगी प्रभावित

Sun, 12 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
बनकट पावर हाउस में बदली गई मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बलकट सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। जिसके चलते सोमवार तक शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी शहर को दो-दो घंटो की किस्तों में करीब आठ घंटे ही बिजली मिल सकी। जिसकारण जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। उधर, जलनिगम पुरानी बाजार में बनी नई पानी की टंकी का ट्रायल भी कर रहा है। जिसकारण कई इलाकों में पानी की संकट रहा।
विज्ञापन


  बनकट पावर हाउस से शहर और आसपास के क्षेत्र को तीन फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। सबस्टेशन में 40 एमवीए की जगह 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा। जिसकारण सबस्टेशन के दो व तीन नंबर फीडर की आपूर्ति बंद की गई।

शनिवार को इन फीडरों से जुड़े इलाकों को दो-दो घंटों की किस्तों में बिजली आपूर्ति की गई। शुक्रवार रात को फीडर नंबर एक से भी आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार से जारी बिजली संकट अभी सोमवार तक रहने की बात अधिकारी कह रहे हैं। सोमवार शाम तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उधर, बिजली संकट के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति का संकट बना रहा। लोग पानी के लिए परेशान होते दिखे। इसी बीच जलनिगम ने भी पुरानी बाजार में बनाई गई नई पानी की टंकी का ट्रायल शुरू कर दिया। जिसके चलते कई इलाकों में पानी पहुंचा ही नहीं।

शुक्रवार की शाम से पुरानी बाजार, शंकर बाजार, कुबेर गंज, तरौंहा, भरतपुरी, कच्ची छावनी, बस स्टैंड, अमानपुर और कपसेठी में जलापूर्ति बंद रही। यह क्रम शनिवार की दोपहर तक जारी रहा। जिससे लोग परेशान हो गए। सड़क किनारे लगे हैंडपंपों पर भीड़ लग गई। सड़क किनारे लगे नलों के नीचे लोगों ने अपनी बाल्टी व डिब्बे रख दिए। इस उम्मीद पर कि शायद नल चले तो पानी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें