फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवतियों से छेड़खानी, लूटा

Tue, 11 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोमवार रात देवी पंडाल जा रहीं तीन युवतियों के साथ चार बदमाशों ने पहले छेड़खानी की और फिर लूट लिया। युवतियों के साथ चल रहे एक युवक के साथ मारपीट भी की गई। युवक ने दो बदमाशों को पहचाने का दावा किया है और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी युवक ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात देवी पंडालों की सजावट देखने के लिए वह पत्नी, साली व बहन के साथ घर से निकला था। जैसे ही वह लोग पुरानी बाजार मंदाकिनी पुल के पास पहुंचे, चार युवक  हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे।

सभी ने इसका विरोध कर पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर पत्नी, साली व बहन के पर्स छीन लिए। जिसमें करीब डेढ़ हजार रुपये की नगदी थी। पत्नी व साली के हाथ, गले से अंगूठी व जंजीर उतरवाई और भाग गए। भुक्तभोगी ने दावा किया कि उसने दो आरोपियों को पहचान लिया है।
विज्ञापन


उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच की जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। इस मामले में कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें