फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्री राम के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी

Tue, 11 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
रावण से युद्ध करते राम-लक्ष्मण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। रावण का पुतला जैसे ही धू-धूकर जला धर्मनगरी जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठी। बुंदेलखंड की परंपरा के अनुसार, लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर और पान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मेले में बड़ी संख्या में भीड़ उम़ी।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम की तपोस्थली पर मंगलवार को दशहरा पर्व पर दुकानदारों ने आकर्षक स्टाल लगाए। मिठाई की दुकानें भी कई स्थानों में लगीं। धूमधाम से पर्व मानने को लोगों ने एक दिन पूर्व खरीददारी कर दशहरा मनाया। शाम को जैसे ही रामलीला मैदान में रावण, कु म्भकरण, मेघनाथ के पुतले को भगवान राम, लक्षण के स्वरूपों ने दहन किया।

लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देने लगे। एक-दूसरे के घर जाकर बडे़ बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। जिले के राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, शिवरामपुर, भरतकूप आदि स्थानों पर धूमधाम से दशहरा मनाया गया। सभी स्थानों पर रावण के पुतले जलाने के बाद पर्व की बधाई का दौर चला।
विज्ञापन


जिले में परंपरानुसार दशहरे का पर्व मनाने के बाद ही दुर्गा पंडालों में सजाई गई देवियों का विसर्जन किया जाता है। इसलिए मंगलवार की रात को दशहरा पर्व में मां के दर्शन करने के लिए भक्त उमड़ पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें