फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन के बयान पर उठे सवाल

Sat, 30 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : ब्यूरो/ जौनपुर
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के भिटरिया बंबुरा में घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच मृतका के पति मोहन की ओर ही घूम गई है। मोहन के बयान और पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, दोनों कहीं मेल नहीं खा रहे।
विज्ञापन


मोहन की माने तो पांच बदमाश खपरैल के रास्ते घर में दाखिल हुए। लेकिन पुलिस को न तो खपरैल टूटा मिला और न ही बदमाशों के कदमों के निशान मिले हैं। पुलिस मोहन की भी भूमिका संदिग्ध मान रही है। मुख्य आरोपी मुन्ना निषाद व मोहन दोनों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों के बीच गांव में वर्चस्व की भी लड़ाई चलती है।

बता दें कि बुधवार देर रात ग्राम पंचायत मंडौर के भिटरिया बंबुरा मजरा में घर के आंगन में सो रही गुड़िया पत्नी मोहन निषाद की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतका के पति मोहन निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मुन्ना निषाद समेत पांच लोग असलहे लेकर उसके घर के छप्पर पर चढ़कर आंगन में दाखिल हुए और उसे गोली मारने का प्रयास किया। असफल रहने पर उसकी पत्नी को गोली मार कर भाग गए। पूरे मामले में दूसरे दिन पुलिस टीम फिर मृतका के घर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


इसके बाद थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर छप्पर का एक भी खपरैल टूटा नहीं मिला है। बारिश व नमी के सीजन में घर से भागते समय पांच लोगों में किसी के भी पैरों के निशान भी नहीं मिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गोली की आवाज आने के करीब आधे घंटे बाद चिल्लाने की आवाजें आईं थीं। जिससे हत्याकांड का रहस्य उलझ रहा है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, मुख्य आरोपी मुन्ना व मोहन दोनों कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। दोनों के बीच गांव में वर्चस्व की भी जंग चलती है। गुरुवार को जिन दो नामजद आरोपियों को पकड़ा गया है, उनसे पूछताछ जारी है। नए जानकारियां सामने आने से मामला उलझ रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें