फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मोबाइल क्रय केंद्र गांवों में जाकर किसानों से गेहूं खरीदेंगे

Fri, 03 Apr 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला गेहूं खरीद अधिकारी, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों से मानक के आधार पर साफ गेहूं खरीदने के निर्देश दिए। जिन इलाकों में क्रय केंद्र दूर हैं, उन गांवों में मोबाइल क्रय केंद्र भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन




खाद्य वितरण अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए तीन मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र किसानों के गांव जाकर एक ट्रक लोड गेहूं होने पर घर से खरीद करेंगे। जिले में कुल 35 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनमें खाद्य विभाग के सात और पीसीएफ के 27 केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। गेहूं का खरीद मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। शासन ने 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है।



पंजीकरण और सुविधाएं

इस बार कृषक पंजीकरण के सत्यापन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कृषि विभाग के एग्री स्टैक पोर्टल डेटा के आधार पर किसानों का स्वतः सत्यापन होगा। क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से खसरा, आधार कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर सत्यापन करेंगे। प्रभारियों को इलेक्ट्रॉनिक काँटा, नमी मापक यंत्र सहित किसानों के लिए पानी और बैठने की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें