फोटो-6- मानिकपुर के वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में पौधरोपण करते डीआईजी दीपक कुमार
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट) में तहसील क्षेत्र में संचालित वनवासी कल्याण आश्रम में मंगलवार को पौधरोपण अभियान अंतर्गत कोर्रावं विधायक के साथ चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी शामिल हुए। इस दौरान प्रागंण में 21 से अधिक पौधे रोपे गए।
मंगलवार को कोर्रावं विधायक राजमणि कोल ने डीआईजी दीपक कुमार के साथ वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में पौधरोपण किया। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र के कोल समुदाय के परिजनों की बालिकाओं को शिक्षण कार्य कराने वाली संस्था ने इस क्षेत्र में कई अच्छे काम किए हैं।
डीआईजी ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार से ही तरक्की होगी। इस मौके पर प्रांतीय हित रक्षा के प्रमुख सत्येंद्र कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी व मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।