चित्रकूट। छत्तीसगढ़ से इलाज कराने आई महिला को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट दिया। पिटाई से घायल महिला को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी ने बताया कि भंभई गांव के पास छत्तीसगढ़ निवासी देवंती अगरिया (53) को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीट दिया। महिला के पास मिले झोले में जानकीकुंड अस्पताल का पर्चा और आधार कार्ड था। इससे उसकी पहचान हुई। महिला छत्तीसगढ़ के वाड्रफ नगर के बलरामपुर के लोधी महेवा निवासी थी। वह जानकी कुंड में आंख का इलाज कराने आई थी। मेले में भटककर शिवरामपुर की ओर पहुंच गई। महिला के साथ मारपीट करने वाले कुछ लोगों को पकड़ा गया है। जांच की जा रही है।