फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Mon, 17 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थानाक्षेत्र में रविवार को शौच के लिए खेत गई एक किशोरी (17) से एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में वो वहां से भाग निकला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शौच के लिए पास के खेतों में गई थी। वहां पहले से मौजूद सकरौंहा गांव निवासी अमृत लाल कोल (45) ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन उसे मानिकपुर थाने लेकर पहुंचे और घटना की तहरीर दी। मानिकपुर प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें