राजापुर के गांव में ग्रामीणों को जानकारी देते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के राजापुर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने तीन गांवों लमियारी, बीरधुमाई सुरकी व शुरसेन मेें चौपाल लगकार जन समस्याएं सुनी।
मंत्री ने कहा कि सरकर ने चित्रकूट को पिछड़ा जिला घोषित किया है। इसके लिए सरकार ने इस जिले के लिए कई योजनाएं दी है। अब हैंडपंप के स्थान पर पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। सभी किसानों को सम्मान निधि की धनराशि दी जाएगी। वृद्ध किसानों को पेंशन देने की योजना शुरू कर गई है।
विद्युत विभाग के राजापुर एसडीओ एसएस कटियार ने एक मुश्त योजना की बिल जमा करने के लिए बतायी। रमेश तिवारी ने गांव के विकास के लिए पत्र सौंपा। इस मौके पर कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, तहसीलदार राजापुर प्रमेश श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिध्िाि मनोज मिश्रा, सुभाष मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, गिरजा शंकर तिवारी, विपुल दिनेश सिंह, अजीत मिश्रा, आदि मौजूद रहे। संवाद