अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी (चित्रकूट)। जिला मुख्यालय से चंद किमी दूरी पर
मशीन से पहाड़ में गिट्टी खुदाई की जा रही है। वहीं ओवरलोड ट्रक आसानी से
मुख्य सड़कों से निकलकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। जिम्मेदारों को इसकी
जानकारी तक नहीं है।
बताने पर वह कहते हैं सूचना मिली है कार्रवाई की जाएगी। वहीं मशीन से खुदाई को लेकर ठेकेदार मजदूरों की कमी की दुहाई देता है।
मशीन
से कर रहे खुदाई पहाड़ी मुख्यालय से लगभग 17 किमी दूरी पर साईंपुर गांव
में पहाड़ पर गिट्टी खनन का ठेका है। ग्रामीणों ने नाम छिपाते हुए बताया कि
यहां निर्धारित सीमांकन से ज्यादा क्षेत्रफल में गिट्टी का तोड़ा जा रहा
है।
मौके पर जब संवाददाता गया तो मजदूरों की जगह मशीन से तुड़ाई की
जा रही थी। जबकि ठेकेदार के पास पोकलैंड और मशीन से तुड़ाई का आदेश नहीं
है। ठेकेदारों से पूछने पर बताया बया कि मजदूरों के न मिलने से उसे मजबूरी
में ऐसा करना पड़ रहा है।
उसने यह भी कहा कि मजदूरों को खतरा भी
होता है। इसलिए वे लोग पहाड़ में तुड़ान करने को तैयार नहीं होते। खनिज
अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। इस तरह की बात पाई गई तो
कार्रवाई भी की जाएगी।
पहाड़ी के गढ़ी घाट और साईंपुर पहाड़
आदि जगहों पर बालू और गिट्टी की ट्रकों की आवाजाही होती है। आलम यह है कि
पहाड़ी ब्लाक मुख्यालय में थाने के सामने से ओवरलोड ट्रक निकलते हैं।
ट्रकों
की इस आवाजाही पर किसी का अंकुश नहीं है। ओवरलोड ट्रकों के निकलने से
सड़कें समय से पहले ही खराब हो जाती हैं। वहीं दुर्घटना की भी आशंकाएं बनी
रहती हैं। जानकारी के मुताबिक सात सौ घन मीटर के रनवे में एक हजार घन मीटर
से ज्यादा की लोडिंग करके ट्रक निकलते हैं।
ऐसे में सड़कें धंस
जाती हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष (पहाड़ी) मनीष कुमार ने बताया कि लगातार
इस संबंध में ध्यान दिया जाता है। समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है।
उधर,
खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि घाटों पर सख्त निर्देश दिए गए हैं
कि ओवरलोडिंग कतई न की जाए। इसके बाद भी सूचना मिली है तो प्रभावी कदम उठाए
जाएंगे।