फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अवैध खनन में क्लीन चिट देने में फंसे खान निरीक्षक, कार्रवाई के लिए भेजा पत्र

Sun, 19 Apr 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरिया गांव में खेत से अवैध खनन में क्लीन चिट देने के मामले में प्रशासन ने हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है। टीम को जांच में अवैध खनन मिला है, इस पर खान निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खनिज निदेशक को पत्र भेजा गया है। क्योंकि खान निरीक्षक ने अवैध खनन न होने की रिपोर्ट दी थी। खनन कारोबारी पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




करही गांव निवासी जितेन्द्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि बरिया गांव में उनके खेतों में संजय सिंह अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया है। खेत अब तालाब बना गया है। बताया कि तीन साल पहले भी अवैध खनन की शिकायत की थी। जिस पर 11 फरवरी 2023 को तत्कालीन नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई की थी, कुछ दिन बाद कारोबारी कुछ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मिट्टी का खनन जारी कर दिया था।



इसकी शिकायत 16 मार्च 2026 को जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह से की थी। जिसकी जांच करने खान निरीक्षक मंटू सिंह मौके पर पहुंचे और जांच रिपोर्ट में अवैध खनन न होना दर्शाया। खनन माफियाओं को क्लीन चिट दे दी। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को 21 अप्रैल तक हाई कोर्ट में हलफनामा देने को कहा था।
विज्ञापन




इस पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने एडीएम चंद्रशेखर, मऊ एसडीएम रामऋृषि रमन, सीओ फहद अली व जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह की टीम गठित की और मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम प्रयागराज से आए भू वैज्ञानिक गौतम कुमार दिनकर के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और 396 घन मीटर अवैध खनन पाया।



खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जांच में अवैध खनन मिला है, बिना अनुमति के अवैध खनन करने पर संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही गलत रिपोर्ट देने के मामले में खान निरीक्षक मंटू सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए खनिज निदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें