फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में दहिनी घाट जांच करने पहुंचे खनिज अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी बालू घाट पर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में बृहस्पतिवार की सुबह जिला खनिज अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से और वहां मौजूद ग्रामीणों से काफी देर तक जानकारी लेने के बाद टीम लौट आई। जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि अभी जांच चल रही है। भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने कहा कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

बुधवार को बालू ढुलान के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। नदी किनारे की बालू को ट्रकों में भरने के लिए दोनों पक्षों ने दावा किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग शुरू हो गई थी। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसी मामले में बृहस्पतिवार की सुबह जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल पुलिस कर्मियों के साथ दहिनी घाट पहुंचे। लगभग दो घंटे तक घाट के पास मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों से भी बात की। इसके पूर्व सुबह जब खनिज अधिकारी पूरी टीम के साथ घाट के पास पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ ट्रैक्टर लेकर बालू ढुलान करने आये लोग अपने वाहन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें