फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिव्यांगों को उपकरण व मरीजों को बांटा फल

विज्ञापन
फोटो-8- सरैंया क्षेत्र के गांव में प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर उनकी तस्वीर के सामने केक काटते विधा? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने दिव्यांगों को उपकरण व मरीजों को फल वितरित किया। मानिकपुर, राजापुर व मऊ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर जिले में कुल 70 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बृहस्पतिवार को प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिंका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आनंद शुक्ला, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत मलिन बस्तियों व जिला चिकित्सालय में फल वितरण, मुख्यालय के बस स्टैंड और मऊ में दिव्यांगों को उपकरण दान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा बस्तियों व रोगियों को फल वितरण कर पीएम के जन्मदिवस पर जन-जन तक पहुंचने व उनके साथ आत्मीयता निर्माण का प्रयास किया गया है। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम के प्रेरणा से सेवा विस्तार कार्यक्रम हो रहा है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों के समग्र विकास को क्रांति के रूप में स्थापित कर दिया है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि 18 सितंबर को जिले के 70 गांवों में फलदार वृक्ष रोपित किए जाएगें। कार्यक्त्रस्म का संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर कोआपेरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर प्रधानमंत्री के जन्म दिन को कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया। जिसमेें सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह सुनील पटेल आदि मौजूद रहे। मानिकपुर के गढ़चपा गांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विधायक आनंद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अशीष पांडेय व विशाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। राजापुर में भाजपा के जिला मंत्री अशोक जाटव ने आवास पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फल का वितरण किया। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें