फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की की जाली काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो-1- चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा समान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत खोह गांव घर की खिड़की की जाली काटकर चोर लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। पीड़ित की बेटी की शादी के जेवरात व अन्य सामग्री भी चोर ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार को खोह निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार को उसका पूरा परिवार घर मेें ताला बंद कर गांव के बाहर लगे ईंट के भट्ठे में काम पर था। शाम को घर लौटने पर खिड़की की जाली कटी होने पर चोरी की जानकारी हुई। चोर कमरों का ताला तोड़कर बाक्स व अलमारी में रखे जेवरात, नगदी व कीमती कपड़े बर्तन आदि ले गए। उसकी बेटी की इसी सीजन में शादी तय है जिसकी तैयारी के लिए जेवरात, नगदी व कपडे़ आदि खरीद कर रखे गए थे। चोर यह सब ले गए हैं।
विज्ञापन

लगभग तीन लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जाकर निरीक्षण किया है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें