फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तहसील में बिचौलियों को डेरा, कार्रवाई की मांग

Tue, 17 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील में बिचौलियों से फरियादियों के साथ अब अधिवक्ता भी परेशान हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने बिचौलियाें पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक बिचौलियों पर कार्रवाई नहीं होगी, काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मिलन ने कहा कि तहसील दलालों का अड्डा बन चुकी है। इससे वादकारियों व न्यायालय का कार्य बाधित हो रहा है। महासचिव राम दिनेश ने कहा कि बिचौलियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक काम नहीं करेंगे। एसडीएम मो जसीम ने बताया कि ज्ञापन मिला है, जांच कराकर बिचौलिए चिह्नित होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें