माइक्रो आब्जरवरों को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी देतीं जिला निर्वाचन अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज सभागार में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने माइक्त्रसे आब्जर्वर को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि बूथों में मतदान व बूथ के अंदर व बाहर निगरानी रखे और किसी भी गड़बड़ी की सूचना सीधे प्रेक्षकाें को दें। चित्रकूट विधान सभा में वीवीपैट ही लगायी जाएंगी लेकिन मानिकपुर क्षेत्र में यह मशीन नहीं लगेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी पूर्णतया पोलिंग वाले दिन है। उसी दिन कड़ी नजर रखनी है। क्या हो रहा है उसे देखना है। कोई ऐसी गड़बड़ी न होने पाये कि कि व्यवधान उत्पन्न हो जाए। माइक्रो आब्जर्वर प्रेक्षक के अधीन हैं। मतदान से संबंधित जो भी सूचनाएं हैं वह प्रेक्षकों को देना है और दूसरा प्रशिक्षण प्रेक्षक के द्वारा दी दिया जाएगा।
माइक्रो आब्जर्वर को एक पोलिंग सेंटर पर लगाया जायेगा जिसमें जितने बूथ होंगे उनकी पूरी जिम्मेदारी माक पोल से लेकर पांच बजे के बाद लगी लाइन व पीठासीन अधिकारी द्वारा भरी गई डायरी आदि तक की होगी। उन्होंने कहा कि चित्रकूट विधान सभा में वीवीपैट ही लगायी जायेंगी और मानिकपुर क्षेत्र में यह मशीन नहीं लगेगी। माक पोल एक घंटे पहले शुरू होता है
15 मिनट तक एजेंट नहीं आते हैं तो माइक्त्रसे आब्जर्वर की मौजूदगी में माक पोल होगा उसकी सूचना पीठासीन अधिकारी भरकर देंगे। ग्रीन पेपर सीलिंग का नंबर एजेंट को नोट कराना है। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ए. दिनेश कुमार, डीसी मनरेगा , वीके श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, राम पाल सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी, राजेश त्रिपाठी, सहायक अभियंता राम कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।