फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अग्रसेन जयंती पर मेधावियों का होगा सम्मान, निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। तीन दिन चलने वाले समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं, शोभायात्रा के साथ ही हवन पूजन के कार्यक्रम होंगे। अग्रवाल समाज के हाईस्कूल और इंटर मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

नवयुवक अग्रवाल मंडल व अग्रवाल समाज की बैठक स्टेशन रोड स्थित सेठ रामनाथ रामकिशुन धर्मशाला में हुई। इसमें तय हुआ कि महाराजा अग्रसेन की जयंती कार्यक्रम एक से तीन अक्तूबर तक होंगे। पहले दिन चित्रकला, रंगोली, मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताएं नई बाजार रेलवे क्रासिंग के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर दो बजे से होंगी।
दो अक्तूबर को पुरानी बाजार विक्की बाबू के आवास के पास से शोभायात्रा सुबह निकलेगी जो सेठ रामनाथ रामकिशुन स्टेशन रोड धर्मशाला तक जाएगी। यहीं पर कुर्सी दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं के साथ मेधावियों का सम्मान होगा। तीन अक्तूबर को सुबह नौ बजे से महाराजा अग्रसेन व मां लक्ष्मी की पूजा व हवन कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला नई बाजार में होगा। बैठक में दीपक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, नमन, आयुष, स्वप्रिल, रचित, रोहित, प्रांजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें