फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, घने कोहरे व ठंड से जनजीवन प्रभावित

Thu, 29 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कोहरे के कारण दिन में लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच गुरुवार को भीषण ठंड रही। सुबह से दोपहर तक कोहरा छाने से लोग घरों से नहीं निकले।  ट्रेनें निर्धारित समय से छह-सात घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं सुबह कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी मुश्किल रही। दोपहर बाद दो घंटे के लिए धूप निकलने पर लोगों ने राहत ली।
विज्ञापन



 गुरुवार को एक डिग्री पारा लुढ़ककर न्यूनतम 8 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे व सर्दी के कारण लोग बाहर निकलने की बजाए घरों में ही कैद रहे। दिल्ली से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से गुजरी।

इसके अलावा मानिकपुर जंक्शन से मुंबई हावड़ा मार्ग की एक दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। यात्रियों को अलाव के सहारे ही दिन रात गुजारनी पड़ी। जिले का तापमान अधिकतम- 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें