फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानसिक विक्षिप्त महिला ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

Sun, 22 Feb 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-22 सीकेटीपी 19 राजकुमारी फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट।भैरो पागा के पास शनिवार रात मानसिक रूप से बीमार एक महिला अचानक गायब हो गई। सुबह महिला को कमरे में न पाकर परिजनों ने खोजबीन की तो रेलवे लाइन किनारे महिला का शव मिला। शव की पहचान महिला के पति ने पत्नी के रूप में की।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अरवारा गांव निवासी मुन्ना ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी (50) की मानसिक स्थिति दो साल से ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। मुन्ना नगर पालिका में संविदा कर्मी है। वह परिवार सहित भैरो पागा के संतोषी माता मंदिर के पास किराए के कमरे में रहता है। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो गए। राजकुमारी कब घर से निकली, पता नहीं चला।
सुबह नींद खुलने पर पत्नी को गायब पाया। कुछ देर बाद उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर कटा शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर मुन्ना ने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रात करीब पौने तीन बजे एक महिला के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला का शरीर और सिर अलग-अलग थे। राजकुमारी के चार बेटे आशीष, मुकेश, राजू, कुलदीप और दो बेटियां शालिनी व सुलेखा हैं। घटना के समय उनका एक बेटा कुलदीप घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें