फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नौ लोगों की गवाही के बाद पंजक को सजा मिली

Sun, 22 Feb 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना के एक गांव में पति ने पहले बेटी-पत्नी को गोली मारकर हत्या कर खुदकुशी करने के मामले में वादी समेत नौ गवाहों ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए। बाद में अदालत ने इस प्रकरण में अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मृतक की नाबालिग बेटी ने बयान में बताया कि उसकी बहन ननिहाल में रहती थी। वहां से गांव आने के बाद बहन के पास मोबाइल में अश्लील वीडियो देखा तो इसके बारे में पूछा। बहन ने बताया कि पंकज यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया है और वीडियो दिखा कर शोषण करता है। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। बताया कि पिता ने वीडियो देख लिया था, इसके बाद घटना के समय वह स्कूल गई थी। जानकारी होने पर घर आई तो देखा कि पिता ने दीदी व मां को गोली मार चुके थे और दोनों को अस्पताल लेकर चले गए थे, लेकिन दोनों की मौत हो गई थी। इसके अगले ही दिन पिता ने भी खुदकुशी कर लिया था। पंकज यादव की वजह से ही मेरा पूरा परिवार को बर्बाद हो गया है। इसी तरह मुकदमे के वादी और मृतका के नाना ने भी इन्हीं बातों को अपने बयान में दोहराया है।
वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) श्याम सुंदर मिश्र ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की वजह दोषी पंकज रहा। अगर उसने अश्लील वीडियो वायरल नहीं किया होता तो पिता इतना बड़ा कदम नहीं उठाता। इसलिए यह दोषी समाज के लिए कलंक हैं, इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें