फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्कूलों में माहवारी स्वच्छता सुविधाओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के 1262 परिषदीय व 124 सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी माध्यमिक स्कूलों में छात्राओं के लिए माहवारी स्वच्छता सुविधाओं की स्थिति जांची जाएगी। शिक्षकों की टीमें ब्लॉक व तहसीलवार स्कूलों का निरीक्षण करेंगी और उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के एक मामले में टिप्पणी के बाद शासन से जारी आदेश के तहत सभी स्कूलों की जांच के लिए डीआईओएस व बीएसए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की टीम गठित करेंगे। जो स्कूलों में जाकर सैनिटरी पैड निर्धारित बायोडीग्रेडेबल, जैव-अनुकूल व कंपोस्ट किए जा सकने वाले मानकों की जांच करेंगे। साथ ही नियमित व आपातकालीन जरूरत के लिए पैड की व्यवस्था, वेंडिंग मशीन या नामित नोडल शिक्षक के माध्यम से वितरण की स्थिति को भी देखेंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम शौचालय, सफाई कर्मियों की तैनाती और वैकल्पिक सफाई व्यवस्था की भी पड़ताल होगी। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि इसके लिए टीमें गठित की जा रही है। जल्द ही सभी स्कूलों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें