फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भाजपा ने दोनों विस सीटों पर प्रभारी किए नियुक्त, साधा जातीय संतुलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल शुरू कर दिया है। जिले की दोनों विधानसभा सीटों चित्रकूट सदर और मानिकपुर पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने 236 चित्रकूट विधानसभा सीट पर भगवती शरण शुक्ला को प्रभारी बनाया है। वह उरई के निवासी हैं और संगठन में जिला महामंत्री रह चुके हैं। 237 मानिकपुर-मऊ विधानसभा सीट की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम पांडेय को दी गई है। पांडेय बांदा के अतर्रा से हैं और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। भाजपा ने इन नियुक्तियों से ब्राह्मण चेहरों को मौका देकर जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, चित्रकूट में ब्राह्मण, कोल और पटेल मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।
2022 के विधानसभा चुनाव में चित्रकूट सदर सीट समाजवादी पार्टी के पास चली गई थी। इस सीट से सपा के अनिल प्रधान विधायक हैं, जबकि मानिकपुर-मऊ से भाजपा-अपना दल गठबंधन के अविनाश चंद्र द्विवेदी विधायक हैं। हारी हुई सीट को वापस पाने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर तक तैयारी शुरू की है। भाजपा महामंत्री अश्विनी कुमार अवस्थी ने बताया कि नवनियुक्त दोनों प्रभारी जल्द ही जिले का दौरा करेंगे। वे मंडलों में बैठक कर पन्ना प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें