कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सिरावल के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
राशन सामग्री और पानी न मिलने की शिकायत लेकर सिरावल के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। गुरुवार को रामनगर ब्लाक के सिरावल निवासी जगन्नाथ सिंह, रानी, सुमित्रा, सुनीता, मंजू, सुनैना, बिट़टी, पुनिया, रामलाल, चुनकी, गीता, रमदेइया, चुन्नी आदि ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से कोटेदार राशन सामग्री नहीं दे रहा है। लोहिया आवास आवंटन में अपात्रों को लाभ दिया गया है। इसके अलावा तालाब सौंदर्यीकरण में लाखों रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।