फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: टीईटी खत्म करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-12- परिचय- कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता को खत्म करने सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष हर्ष त्रिपाठी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया है। इससे शिक्षकों में नौकरी जाने का खतरा सताने लगा है। इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। कहा शिक्षक संघ बंटा नहीं है। सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। संघ ने चेतावनी दी कि निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शिवसागर मिश्र, विश्वबंधु पांडेय, मानवेंद्र मिश्रा, श्यामबाबू त्रिपाठी, रामकरण शुक्ला, जया देवी, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें