फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए दिया ज्ञापन

Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के एसडीएम कार्यालय के सामने तहसीलदार को ज्ञापन देते भाजपाई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कहा कि इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार कार्य नहीं कर रही।
विज्ञापन


गुरुवार को भाजपाइयों ने कहा कि डेंगू व चिकुनगनिया के कारण आए दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला अस्पताल मेें इस बीमारी का समुचित इलाज नहीं किया जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किये जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, अंजू वर्मा, सीमा निगम, रिजवाना परवीन, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,  पंकज अग्रवाल, जयविजय सिंह, दिनेश मिश्रा, देव त्रिपाठी, रामप्रकाश मिश्र, अरुण पटेल, आनंद शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, मुन्ना प्रजापति, हरि ओमकरवरिया, महेश सिंह पटेल, भागवत प्रसाद त्रिपाठी व ब्रजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें