फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ पर कार्रवाई न होने से सदस्य नाराज

Mon, 06 Jul 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में ईओ द्वारा व्यापारी के साथ की गई अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत हर व्यक्ति को सूचना मांगने का अधिकार है। अधिशासी अधिकारी ने जो बर्ताव किया है, वह गलत है। ये बात नगर पंचायत सदस्य मंजू देवी के आवास पर सोमवार को हुई बैठक में सदस्यों ने कही। उन्होंने कार्रवाई न होने तक नगर पंचायत की बैठक का बहिष्कार करने की बात तय की।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 के सदस्य कौशल किशोर ने कहा कि व्यापारी रामरूप गुप्ता की अपील पर ईओ को राज्य सूचना आयोग ने तलब किया है। इससे नाराज होकर ईओ ने आरटीआई वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर रामरूप से अभद्रता कर मारपीट की और कार्यालय से बाहर करा दिया। वार्ड सात के सदस्य कमलेश कुमार ने घटना की निंदा की।

वार्ड दस की मंजू देवी, तीन के लखनलाल, नौ के शंकर दयाल जायसवाल, एक की हीरामनी, चार की अमरावती और वार्ड दो की सदस्य अनीता देवी ने कहा कि जब तक प्रशासन ईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तब तक नगर पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं ईओ हाशिम अली का कहना है कि रामरूप गुप्ता ने सरकारी कागजातों में गड़बड़ी की थी। जब उन्होंने कार्रवाई की धमकी दी तो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें