फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्व सीएम से मिल विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

Sun, 24 May 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 24 सीकेटीपी 18 अखिलेश यादव से मिलते अजय राज त्रिपाठी। स्वयं
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और जिले की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन




नगर पंचायत मऊ निवासी युवा नेता अजय राज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। जनपद में विकास कार्यों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को भी रखा। विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले अजय आम जनता की समस्याओं को उठाना उनकी प्राथमिकता रही है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें