फोटोनंबर- 11- राजापुर में तहसील दिवस में जनशिकायतों का निस्तारण करते डीएम व मौजूद एसपी के साथ सीडीओ
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 107 शिकायतें मिलीं और छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर क ोरोना वायरस व ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की बातें होती रहीं।
जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों निस्तारण करें। शिकायतों का एक हफ्ते के अंदर निस्तारण करें। डीएम ने कन्या सुमंगला योजना के लक्ष्य को पूरा करने को कहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन तत्काल कर फीड कराएं और शासन को रिपोर्ट भेजें।
ह्य खंड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्रामों में अभियान चलाकर ठीक से साफ -सफ ाई करें। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि तथा अतिवृष्टि से हुए किसानों के नुकसान का आंकलन रिपोर्ट भेजें, ताकि उन्हें लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, उप निदेशक कृषि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।