फोटो - 7- मृतक राजेश द्विवेदी की फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
शिवरामपुर(चित्रकूट)। सीतापुर चौकी अंतर्गत पुरवा तरौहा गांव के पास एक किसान मालगाड़ी के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जिले के पहाड़िया बुर्जग सानी गांव के राजेश द्विवेदी (45)पुत्र केदारनाथ द्विवेदी पुरवा तरौहा स्थित अपनी भतीजी प्रभादेवी से मिलने गया था। बेटे आदित्य ने बताया कि टेपों से दुर्गादास के पुरवा के पास उतर गया। इसके बाद पैदल पुरवा तरौहा जाने लगा। रास्ते में रेल पटरी पड़ने से एक माल गाड़ी के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई है इसमें छोटा है। पुत्र चार है। पत्नी का क्षमा व मां मुन्नीदेवी का भी बुरा हाल है।