फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 किमी पैदल चलकर बेटे का इलाज कराने पहुंची मां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 6 परिचय- शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के पास अपने बच्चे को पानी पिलाती मंा।--
विज्ञापन

--
30 किमी. पैदल चलकर बेटे का इलाज कराने पहुंची मां
-रास्ते में कुछ समाजसेवियों ने दिया पानी व बिस्कुट
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान कोई सवारी वाहन न चलने से तमाम लोग परेशान हैं। वह अपने घर नहीं पहुंचा पा रहे हैं। कई लोग तो पैदल ही घर पहुंच रहे हैं। ऐसी ही एक महिला बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए गुरुवार को लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर निजी अस्पताल पहुंची। इस दौरान कुछ समाजसेवियों ने उसे पानी व बिस्कुट दिया।
विज्ञापन

जिले के ऐंचवारा निवासी मायादेवी ने बताया कि उसका परिवार गुप्त गोदावरी के पास रहता है। बुधवार की दोपहर उसके एक साल के बेटे की तबियत ज्यादा खराब हो गई। आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वह परेशान होकर परिजनों के साथ पैदल ही गुप्तगोदावरी से कर्वी मुख्यालय लगभग 30 किलोमीटर चलकर आई। स्टेशन रोड स्थित डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल की क्लीनिक में बेटे का इलाज कराया। इस दौरान माया के साथ उसके परिवार के लोग भी पैदल चलकर डॉक्टर की क्लीनिक तक पहुंचे। रास्ते में कुछ समाजसेवियों ने उन लोगों को पानी व बिस्कुट मुहैया कराया। कर्वी में समाजसेवी गणेश मिश्रा समेत कई लोगों मामले की जानकारी होते ही मायादेवी व उसके बच्चे के लिए पानी, बिस्कुट आदि का इंतजाम किया। इलाज के बाद बच्चे की हालत में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें