फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाइड्रा की टक्कर से मिस्त्री की मौत

Mon, 02 Mar 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
02 सीकेटीपी-04-फाइल फोटो अजीत
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोडा के पास रविवार की रात को हाइड्रा की टक्कर से शटरिंग मिस्त्री की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर चालक को डीजल डलवाने के लिए रुपये देने पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

ब्यूर निवासी जगत राम ने बताया कि वह अपने मामा अजीत उर्फ गुड्डू (40) के साथ कर्वी में शटरिंग खोलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदवाया और बाइक से गांव जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे भरतकूप के गोडा के पास बाइक खड़ी की और ट्रैक्टर रोका और चालक को डीजल डलवाने के लिए रुपये देने के लिए पैदल ही जाने लगे, उसी समय पीछे से आए हाइड्रा ने टक्कर मार दी।
इससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई तो पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके तीन बेटा प्राशू, छोटू, गोलू व एक बेटी राधा देवी और पत्नी अर्चना देवी है। मौत से सभी का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें