02 सीकेटीपी-05- जिला अस्पताल में भर्ती राजेश कोल। संवाद
मानिकपुर। मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर आंबेडकर एक्सप्रेस के कोच एम तीन की छत पर झुलसा हुआ व्यक्ति मिला। जंक्शन के पहले ट्रेन रोक कर आरपीएफ व जीआरपी ने युवक को नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
आरपीएफ के अनुसार आंबेडकर एक्सप्रेस की कोच नंबर एम तीन की छत पर एक झुलसा व्यक्ति पड़ा होने की सूचना मिली। ट्रेन को गेट नंबर 404 गुरौला के पास ओएचई ऑफ कर कर ट्रेन रोका गया और झुलसे व्यक्ति को नीचे उतारा। ट्रेन के नीचे यात्रियाें की भीड़ जमा हुई तो नलिनी देवी, चचेरा भाई रामदीन कोल व बच्चे ट्रेन से नीचे उतर आए। झुलसे युवक को देखते ही महिला ने अपने पति हरदिया ऊंचाडीह निवासी राजेश कोल (35) के रूप में पहचान की।
महिला ने बताया कि वह लोग प्रयागराज में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। होली पर्व पर नैनी स्टेशन से ट्रेन के जनरल कोच में चढ़े थे। पति राजेश ट्रेन की छत पर कब चढ़ गए, इसकी कोई जानकारी नहीं है। आरपीएफ प्रभारी एमडी सालिक ने बताया कि ट्रेन से नीचे उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।