फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कुपोषण से बचाव के बताए उपाय

Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 27 सीकेटीपी 26 पोषण कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। आयोजक
विज्ञापन
चित्रकूट। पोषण माह में जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने नांदी ग्राम पंचायत में पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से उनके खानपान व बच्चों के स्वास्थ्य पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ परिवार की नींव है। बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास व गर्भवती-धात्री महिलाओं हेतु पौष्टिक आहार आवश्यक है। टीम ने महिलाओं को स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, फल, दालें, अनाज, दूध भोजन में शामिल करने की जानकारी दी।
स्वच्छ पानी, हाथों की सफाई व घर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने परिवार में बेहतर पोषण पर ध्यान देने का संकल्प लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें