पहाड़ी (चित्रकूट)। दहिनवारा कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी गाड़ी शुक्रवार की दोपहर को कुचारम मोड़ के पास पलट गई। चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। इसमें सवार चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए।
शुक्रवार को चकरेही गांव में दहिनवारा कार्यक्रम में शामिलहोने पहुंचे परिजन दोपहर को लौट रहे थे। चालक दीपू ने बताया कि जैसे ही कुचारम मोड के पास पहुंचे तो मैक्स गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। उसने नियंत्रण किया, लेकिन मैक्स कुछ दूर जाकर पलट गई। इस हादसे में कर्वी निवासी मीरा (40), रामा देवी (62) दुर्गा प्रसाद( 64), आशा (40),प्रेमा 45 मानिकपुर निवासी वाचस्पति (36), पहाड़ी थाना के जरिहा निवासी दीपू (20), रामकेश (55), संतोष(57), संतोषिया देवी(51), रामेश्वरी देवी(34) व बेलारानी (45) घायल हो गईं। सभी को पहाड़ी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।