चित्रकूट। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के कार्यालय पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम को ताला लगा दिया। बस स्टैंड पर जहां बसें खड़ी होती हैं, वहां जेसीबी से कई स्थानों पर गड्ढा कर दिया, जिससे बसें खड़ी नहीं हो सके।
शहर के बीचों बीच कई साल से रोडवेज बस स्टैंड बना है। यह नगर पालिका की जमीन बतायी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस स्थान पर दुकाने बनेंगी। जबकि रोड बेज बस स्टैंड का नया निर्माण बेड़ी पुलिया के पास हो गया है। वहीं से बसों का संचालन किया जाए। जबकि रोडवेज बस के कर्मचारी इस बात पर अड़े है कि बसों का संचालन यहां से भी किया जाए। इस बात का समर्थन सदर विधायक अनिल पटेल सहित भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा सहित कांग्रेस पार्टी व सपा के नेता सहित व्यापारी इसका विरोध कर रहे है। इसके बाद कहा गया कि पुराने बस स्टैंड में रोडवेज की बसों को खड़ा करने की जगह दी जाएगी। इसके के बाद एक महीने से अधिक समय तक कार्य रूक गया। एक बार फिर से शुक्रवार को एसडीएम पूजा साहू, सहित सीओ राजकमल सहित नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।