फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म छह के सर्वाधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। एसआईआर अभियान के तहत दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 8,428 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही, नाम विलोपन के लिए 350 और संशोधन के लिए 3,511 आवेदन जमा किए गए हैं। अभियान 27 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसके बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों के अनुसार, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म-6 के तहत चित्रकूट में 8,428 आवेदन आए हैं, जबकि मानिकपुर में 7,473 आवेदन जमा हुए हैं। कुल मिलाकर, जिले से 15,841 लोगों ने नए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित फार्म-8 के मामलों में भी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र 2,367 आवेदनों के साथ अग्रणी रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत, निर्वाचक नामावली के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर आयोग से 27 मार्च 2026 तक अनुमति प्राप्त की जाएगी। उप निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर ने बताया कि जिले में 14 हजार लोगों की नो मैपिंग की समस्या सामने आई थी, जिसमें से दस हजार लोगों ने आवश्यक साक्ष्य जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें