फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बांधने के विवाद में चली लाठियां सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव में एक स्थान पर मवेशी बांधने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिससे सात घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में परिजनों ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सेमरहदा गांव में एक स्थान पर मवेशी बांधने के विवाद में राजबाबू मिश्र व बुद्धविलास के परिवार के सदस्यों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद लाठियां चल गईं। जिससे राजाबाबू, राजू मिश्रा, भुल्लन, रामू व अंशू सहित दूसरे पक्ष के बुद्धविलास रैदास, शिवविलास, केदार को चोटें आई हैं। बहिलपुरवा थाना अध्यक्ष दीनदयाल ने बताया कि मवेशी बांधने के विवाद में झगड़ा हुआ था। दोनो पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया है किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें