चित्रकूट। कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज के बीच के अंतराल को 45 दिन से बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन अंतराल के बाद ही दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए अभी जिले के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थी निर्धारित केंद्र पर बिना पूर्व पंजीकरण के टीका लगवा सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि कोविड-19 के टीका कोविशील्ड की दूसरी डोज लेने के लिए अंतराल 84 दिन किया गया है। जबकि अन्य वैक्सीन के पहली से दूसरी डोज देने पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।